फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nigam Workers On Protest Mode

Almora News: परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चरा ने किया निगम के निजीकरण का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nigam Workers On Protest Mode
रानीखेत रोडवेज परिसर में बैठक करते परिहवन निगम संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध किया है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने विरोध स्वरूप 23 जनवरी से टनकपुर, हल्द्वानी और देहरादून में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से परिवहन निगम का निजीकरण करने के प्रयास चल रहे थे।
विज्ञापन

कहा कि संगठनों ने एकजुट होकर इसका विरोध भी किया। अनुबंध के आधार पर बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है, जिस कारण निगम लगातार रसातल में जा रहा है। ना ही कर्मचारियों की समस्याएं हल हो पा रही है। तय हुआ कि विरोध स्वरूप 23 जनवरी को टनकपुर, 24 को हल्द्वानी और 27 जनवरी को देहरादून में विरोध प्रदर्शन में रानीखेत शाखा के कर्मचारी भी भाग लेंगे। इसके लिए संयोजक मंडल का गठन किया गया। जिसके लिए लाल सिंह फर्त्याल, गोपाल नैनवाल, प्रकाश लाल संयोजक मंडल में चुने गए। बैठक में मनोहर सिंह रावत, प्रमोद जोशी, सतीश उपाध्याय, हेमवती नंदन जोशी, लोकपाल सिंह मेहरा, विपिन तिवारी, वीसी शर्मा, रविंद्र सिंह, रमेश सिंह, मनोज अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed