{"_id":"6890fb708e1c13bdbd05bbc0","slug":"newly-elected-district-panchayat-members-certificate-almora-news-c-232-1-ha11012-131860-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जीत का प्रमाणपत्र पाने के लिए भटक रहे हैं नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जीत का प्रमाणपत्र पाने के लिए भटक रहे हैं नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य
Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 04 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव की मतगणना के चार दिन बाद भी कई विजेता जिला पंचायत सदस्यों को जीत का सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर जानबूझकर प्रमाणपत्र नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीडीओ से जल्द प्रमाणपत्र नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को पंचायत चुनाव में जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीडीओ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व तक जिला पंचायत कार्यालय में जीते हुए सदस्यों को जीत के प्रमाण पत्र दिए जा रहे थे। अब प्रमाण पत्र सीडीओ कार्यालय में दिए जा रहे हैं। यहां एक कर्मचारी के बीमार होने के कारण अवकाश में जाने के बाद जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज प्रमाण पत्र पाने के लिए सल्ट, द्वाराहाट, लमगड़ा, रानीखेत सहित कई अन्य क्षेत्रों से जीते हुए प्रत्याशी आ रहे हैं। उन्होंने शीघ्र जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने की मांग की है। सीडीओ रामजीशरण शर्मा ने उन्हें शीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।