{"_id":"64c40a95e6a370ac35065764","slug":"newly-appointed-ias-officers-visited-gb-institute-almora-news-c-232-1-shld1002-1167-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों ने जीबी संस्थान का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों ने जीबी संस्थान का किया भ्रमण
Sat, 29 Jul 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी- कटारमल में हुई कार्यक्रम में मौजूद। स
अल्मोड़ा। आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल के उत्तराखंड कैडर के नव नियुक्त आईएएस अधिकारियों ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी-कटारमल का भ्रमण कर पर्यावरणीय विषयों पर जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम संयोजक और संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. पारोमिता घोष ने आईएएस अधिकारियों को संस्थान और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों की ओर से हिमालयी क्षेत्रों में विभिन्न पर्यावरणीय मुद्दों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पहले सत्र में संस्थान के इको स्मार्ट मॉडल गांव की सफलता की कहानी, ज्योली ग्राम समूह, संस्थान के ग्रामीण तकनीकी परिसर का सामाजिक परिदृश्य, उत्तराखंड में बसंत पुनर्जीवन, उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग विषयों पर संस्थान की ओर से किए जा रहे कार्यों को डॉक्यूमेंट्री से दिखाया गया।
दूसरे सत्र में अधिकारियों ने पिथौरागढ़ जिले के चौंदास घाटी में औषधीय पौधों की खेती, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदा विषयों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. किरीट कुमार, डाॅ. जेसी कुनियाल, डॉ. एके साहनी, डाॅ. शैलजा पुनेठा, डाॅ. आशीष पांडे, ओपी आर्या, महेश सती, डाॅ. महेशानंद, जगदीश पांडे आदि मौजूद रहे।