फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   New Jail in Kumaun

कुमाऊं में जल्द तैयार होंगी तीन हाईटेक जेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
New Jail in Kumaun
अल्मोड़ा की जेल का भवन। संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ में तीन हाईटेक जेल तैयार होने वाली हैं। इन तीनों नई जेलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही यह जेलें बनकर तैयार हो जाएंगी। इन जेलों के बन जाने के बाद उन जेलों का बोझ भी घटेगा, जहां पर अभी क्षमता से अधिक कैदी रखे गए हैं। जेलों में होने वाली घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

अभी कई जेलों में क्षमता से अधिक बंदी-कैदी रखे गए हैं। इसी वजह से वहां पर पूरी तरह से निगरानी नहीं हो पाती है। नई तकनीकी से लैस इन जेलों के बन जाने के बाद कोई भी बंदी न तो उपद्रव मचा सकेगा और न ही बाहरी व्यक्तियों से संपर्क कर सकेगा। इन जेलों के तैयार होने के बाद हल्द्वानी और नैनीताल समेत अन्य जेलों के क्षमता से अधिक कैदियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। क्षमता के अनुसार ही कैदी को रखने के बाद अन्य जेलों भी सहूलियतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
अल्मोड़ा। इन हाईटेक जेलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। कोई भी बंदी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। इसके लिए जेल में जैमर लगाए जाएंगे, जिससे वहां पर मोबाइल की कनेक्टिविटी समाप्त हो जाएगी। हाईटेक कैंटीन, शौचालय आदि व्यवस्थाएं भी मिलेंगी। कोई भी बंदी बाहर से खाना मंगाकर नहीं खा सकेगा। उनकी जरूरत की सभी चीजें जेल में ही मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे वह किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

203 बंदी रक्षक भी जल्द होंगे तैनात
अल्मोड़ा। राज्य की जेलें कर्मचारियों की कमी से भी जूझ रही हैं। इन तीन जेलों के तैयार होने के बाद यहां पर भी कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए भी 203 बंदीरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। जल्द ही कर्मचारियों की कमी से जूझ रही जेलों को इस समस्या से भी निजात मिलेगी।

तीनों जेल बन जाने के बाद सहूलियतें बढ़ जाएंगी। दूसरी जेलों से मुलजिम भी शिफ्ट किए जाएंगे। यह जेलें आधुनिक तकनीकी से लैस होंगी। जेल के अंदर होने वाली घटनाओं पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी।
- पुष्पक ज्योति, आईजी, जेल (उत्तराखंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed