फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Neither the country nor the army will forget the sacrifice of the martyrs: Sahrawat

शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को न तो देश भूलेगा और ना ही सेना: सहरावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Neither the country nor the army will forget the sacrifice of the martyrs: Sahrawat
भावुक क्षणों के बीच वीर नारियों को बलिदान सम्मान देती मुख्य अतिथि। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीदों ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीदों के इस बलिदान को न तो कभी देश भूलेगा और न ही कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र। केआरसी के पुनर्मिलन समारोह और द्विवार्षिक बैठक के तहत आयोजित परिवार कल्याण समारोह में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि कर्नल आफ दि रेजीमेंट ले. जनरल बीएस सहरावत की पत्नी सीमा सहरावत ने यह बात कही। बलिदान सम्मान देते हुए सहरावत की आंखें भी नम हो आई। इस दौरान वहां मौजूद सैन्य परिवारों की महिलाएं भी भावुक हो उठी।
विज्ञापन

परिवार कल्याण समारोह में पहुंचीं मुख्य अतिथि सीमा सहरावत, केआरसी कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर की पत्नी यामिनी राठौर और निशा कलिका का स्वागत सेना के बैंड ने किया। भूकांत मिश्रा हाल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सेना से जुड़ी महिलाओं ने तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से वहां मौजूद अतिथियों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद वीर नारियों का सम्मान समारोह हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए सीमा सहरावत ने पुनर्मिलन समारोह की सभी को शुभकामनाएं दी। अन्य अतिथियों ने भी शहीद सैनिकों के बलिदान को याद किया और वीर नारियों का हौसला बढ़ाया। संचालन संजू यादव ने किया।
विज्ञापन

-इन वीर नारियों को मिला बलिदान सम्मान
- 2 कुमाऊं रेजीमेंट के शहीद सिपाही जितेंद्र सिंह दानू की पत्नी विमला दानू ।
-2 कुमाऊं रेजीमेंट के शहीद नायब सूबेदार सनाइमाकोम की पत्नी रेनू मरियम।
हुनर और कौशल से आगे बढ़ें वीर नारियां
रानीखेत। परिवार कल्याण समारोह में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि सीमा सहरावत ने कहा कि जिंदगी कभी खत्म नहीं होती, वीर नारियों को अपने हुनर और कौशल के दम पर आगे बढ़ना होगा। सेना उनकी पूरी तरह से मदद करेगी। इससे पूर्व सैन्य परिवारों की महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर रोली लगाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ मैदान पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और नागा रेजीमेंट केंद्र के पुनर्मिलन समारोह और द्विवार्षिक बैठक के तहत रविवार की सुबह सोमनाथ मैदान स्थित युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

केंद्र के कर्नल आफ दि रेजीमेंट ले. जनरल बीएस सहरावत ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया। इसके बाद अन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाए। मैदान पर कर्नल आफ दि रेजीमेंट को गार्ड आफ आनर भी दिया गया। देर शाम को मैदान में लाइट और साउंड शो भी आयोजित किया गया। यहां केआरसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर, डिप्टी कमांडेंट निखिल श्रीवास्तव के अलावा बटालियन कमांडर और पूर्व सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। पुनर्मिलन समारोह के तहत यहां केआरसी में तमाम कार्यक्रम जारी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed