फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Needle. broke. stitching. dead body. medical.college.

Almora News: ध्यामेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में शव सिलते समय सुई टूटी, परिजनों का हंगामा

Tue, 05 Aug 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Needle. broke. stitching. dead body. medical.college.
अल्मोड़ा। राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शवों की सिलाई के दौरान एकमात्र सुई टूट गई। इससे मृतकों के परिजन भड़क गए। उन्होंने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं के खिलाफ हंगामा किया। संयोग रहा कि इस दौरान परिसर में ही एक कार्यक्रम में पहुंचे डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे तब जाकर स्थिति किसी तरह संभली।
विज्ञापन


दरअसल बीते रविवार की देर शाम होटल मैनेजमेंट अल्मोड़ा के पास एक बाइक ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में राकेश कुमार (34) पुत्र प्रेमलाल निवासी तल्ला ओढ़खोला अल्मोड़ा और कृष्णा सिंह वाणी (30) पुत्र जीवन सिंह निवासी त्रिनैली चरचालीखान पनुवानौला अल्मोड़ा की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शवों को मोर्चरी में रखवा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों मृतकों के परिजन सुबह मोर्चरी पहुंचे। चिकित्सकों की टीम ने शवों का पोस्टमार्टम शुरू किया। पोस्टमार्टम करने के बाद शवों को सिलाई करने के दौरान एक मात्र सुई टूट गई। इससे मृतकों के परिजनों का पारा चढ़ गया। मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्थाओं को लेकर परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचे जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने परिजनों को समझाया जब जाकर परिजनों का आक्रोश कम हुआ और वह शांत हुए।




परिजनों ने लगाया पोस्टमार्टम में देरी का आरोप

मृतकों के परिजन सुबह 8:30 मोर्चरी पहुंच गए। 10.30 बजे चिकित्सक पोस्टमार्टम करने पहुंचे। ढ़ाई घंटा इंतजार करने से परिजन आक्रोशित थे। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम भी देरी से हुआ जिस कारण उन्हें शवों को घर ले जाने में दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed