फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Need for youth to come forward for nation service: DIG

देश सेवा के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत : डीआईजी

Fri, 12 Jan 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 12 Jan 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Need for youth to come forward for nation service: DIG
अल्मोड़ा में सेना दिवस के मौके पर बैंड वादन करते आर्मी के जवान। - फोटो : अमर उजाला

सेना के बैंड वादकों के मनमोहक पहाड़ी गानों की धुनों के बीच आर्मी मैदान में शुक्रवार सुबह सेना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गरुड़ डिविजन के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एसएसबी मुख्यालय के डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर ने युवाओं से भारतीय सेना को कॅरिअर के रूप में चुनने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं को सेना के प्रति सम्मान की भावना जगाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया गया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि डीआईजी विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम को सेना और जनता के बीच आपसी तालमेल के लिए जरूरी बताते हुए युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। आर्मी मैदान में हुए आयोजन के दौरान सेना के बैंड डिस्प्ले ने लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए अनुशासन, आपसी तालमेल और मिलजुलकर काम करने की सीख देते हुए शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यवाहक कमान अधिकारी ले. कर्नल शिव चरण भारद्वाज, उप सेनाधिकारी जीसी पांडे, एसडीएम विवेक रॉय, मेजर सनी राठी, मेजर नितिन राणा, जीवन पांडे, सीओ केएस टोलिया, डॉ. आरसी पंत के अलावा और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहा। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पूर्व सैनिक और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed