फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Need five million books, reached just 66 thousand

जरूरत पांच लाख किताबों की, पहुंचीं सिर्फ 66 हजार

Mon, 18 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Mon, 18 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू हुए डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से आठ तक दी जाने वाली निशुल्क पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। मात्र प्राथमिक कक्षाओं की 10 विषयों की ही पुस्तकें आई हैं। वह भी पांच लाख के सापेक्ष 66 हजार पुस्तकें ही पहुंची हैं। कक्षा छह से आठ तक की कोई पुस्तक नहीं आई है। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक 61430 बच्चे अध्ययनरत हैं। इन बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने 47 विषयों और 20 वर्क बुकों की पांच लाख रुपये की डिमांड भेजी गई है। जिला मुख्यालय स्थित गोदाम में अब तक कक्षा एक की अंग्रेजी, कक्षा दो, तीन, चार की गणित, अंग्रेजी और कक्षा पांच की गणित, सामाजिक विषय, अंग्रेजी की ही पुस्तकें पहुंची हैं। 10 विषयों की 66 हजार पुस्तकें विभाग को मिली हैं। जबकि 4.34 लाख पुस्तकें आनी शेष हैं। प्राथमिक कक्षाओं की शेष पुस्तकें भी नहीं आई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जूनियर कक्षा छह, सात और आठ की हिंदी, गणित, सामाजिक विषय, विज्ञान, संस्कृति, अंग्रेजी, प्रेरक प्रसंग, हमारी धरती हमारा समाज, योग विषय के अलावा 20 किस्म की वर्क बुक भी अब तक नहीं पहुंची है। अधिकांश स्कूलों में शिक्षक पिछले साल की पुस्तकों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इधर सर्व शिक्षा अभियान की जिला समन्वयक प्रेरणा गुरुरानी ने बताया कि जिला मुख्यालय पहुंची पुस्तकें स्कूलों में वितरित की गई हैं। पुस्तकों का एक ट्रक और सोमवार सायं पहुंच गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि शासन स्तर से पुस्तकें प्राप्त हो रही हैं। जिला मुख्यालय पहुंचते ही पुस्तकें स्कूलों में भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed