रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों का दबदबा कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) की ड्रिल प्रतियोगिता में भी रहा। शानदार प्रदर्शनी करते हुए रानीखेत के कैडेटों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रानीखेत पहुंचने पर कैडेटों का प्राचार्य डॉ. पीके पाठक सहित तमाम प्राध्यापकों ने स्वागत किया।
यह प्रतियोगिता हल्द्वानी के रानीबाग में आयोजित हुई थी। जिसमें दर्जन भर महाविद्यालयों और विद्यालयों के कैडेटों ने भाग लिया। पीजी कॉलेज रानीखेत के एनसीसी कैडेटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. प्रभात द्विवेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर ऑफिसर राजेंद्र आर्या ने नेतृत्व किया। प्रभारी प्राचार्या डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. रूपा आर्या, डॉ. सुमित गड़ाकोटी, डॉ. पारुल भारद्वाज, डॉ. रेनू, डॉ. रश्मि आदि मौजूद रहे। यह प्रतियोगिता रानीबाग हल्द्वानी में 10 से 19 अक्तूबर तक चली थी। इस दौरान क्रॉस कंट्री दौड़ भी हुई। जिसमें रानीखेत के कैडेट सुरेंद्र सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर अंडर ऑफीसर रवींद्र कुमार, अंडर ऑफीसर राजेंद्र आर्या, कैडेट रोशन, रोहित, कैलाश, ललित बिष्ट, भावना, लक्ष्मी, कलावती, मीनाक्षी आदि ने भाग लिया।