फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   National Seminar SSJ Campus Ramakrishna Mission

देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं की भूमिका अहम : कोश्यारी

Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 24 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
National Seminar SSJ Campus Ramakrishna Mission
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के शिक्षा संकाय में रामकृष्ण मिशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। स्वामी विवेकानंद ने महिला सशक्तीकरण का संदेश देकर देश को नई दिशा देने का काम किया है। इस दौरान 97 शोधार्थियों ने शोध पत्रों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के महिला सशक्तीकरण के प्रयास साझा किए।
विज्ञापन


नारी सशक्तीकरण एवं युवाओं के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद का वैश्विक संदेश विषय पर हुई संगोष्ठी में कोश्यारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के चिंतन को लेकर कार्यक्रम से जुड़ना उनके लिए गौरव की बात है। स्वामी विवेकानंद ने विश्व को भारत माता और जगत माता की शक्ति के बारे में बताया। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने अल्पकाल में ही विश्व को भारतीय संस्कृति से परिचय कराया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन, दिल्ली के स्वामी सर्वलोकानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की उन्नति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई है। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, संयोजक प्रो. भीमा मनराल, आयोजक सचिव डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया, विशिष्ट अतिथि नंदा, डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. ध्रुव रौतेला, डॉ संगीता पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल से की प्राधिकरण समाप्त करने की मांग
अल्मोड़ा। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ज्ञापन देकर प्राधिकरण खत्म करने की मांग की। कहा कि प्राधिकरण लागू होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। उनके हितों को देखते हुए इसे समाप्त किया जाना चाहिए लेकिन सरकार इसका स्पष्ट आदेश जारी नहीं कर रही है। इस मौके पर राजीव कर्नाटक, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला सचिव लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed