{"_id":"a42b98db9e61a271883ccecd7bfe9c80","slug":"nari-niketan-arrived-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया नारी, बालिका निकेतन, शिशु गृह का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया नारी, बालिका निकेतन, शिशु गृह का निरीक्षण
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सविन बंसल ने भैया दूज पर बख स्थित नारी निकेतन, शिशु गृह, बालिका निकेतन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं, युवतियों, बच्चों को मिठाई, चाकलेट, कापी, पैन बांटे। उन्होंने तीन संस्थानों में व्याप्त समस्याओं के समाधान के लिए आगणन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि नारी निकेतन में मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं, बालिकाओं को नई जिंदगी कौशल प्रशिक्षण जोड़ा जाएगा। डीएम ने शिशु सदन में रह रहे बच्चों का बौद्धिक स्तर कम पाया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी को कहा कि वह होली चाइल्ड स्कूल के शिक्षकों से बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए कहें।
विज्ञापन
डीएम ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के व्यवस्थापकों से भी संपर्क किया। जिस पर फाउंडेशन की ओर से रविवार को बच्चों को ट्यूशन देने की बात कही गई। डीएम ने तीनों संस्थाओं के स्नानागार, शौचालय, भोजनालय, शयन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भोजन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बालिका निकेतन में अध्ययनरत छात्राओं से प्रश्न पूछे और उन्हें ऐपण, कंप्यूटर, सिलाई-कढ़ाई सिखाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बच्चों को डिक्शनरी, एटलस दिलाने को कहा। सेवायोजन अधिकारी से कहा कि यहां आकर प्रशिक्षण दें।
डीएम ने नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों के बारे में जानकारी ली। मानसिक रूप से नि:शक्त महिलाओं, बालिकाओं को नई जिंदगी कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा। परिसर को साफ रखने के निर्देश दिए।
वहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, डीडीओ डीडी पंत, एसडीओ जल निगम केडी भट्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रताप राम, मोहन चंद्र जोशी, देवकी टम्टा, नंदी बिष्ट, तनुजा कपकोटी, पुष्पा पंत, प्रेम प्रकाश, शांति बिष्ट, कमला बिष्ट आदि उपस्थित थी।