{"_id":"6b0341cbd35beb2da90385bb","slug":"the-posts-of-deo-secondary-and-primary-are-vacant-in-the-district-for-a-long-time-almora-news-c-232-1-alm1020-151336-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जिले में डीईओ माध्यमिक और प्रारंभिक के पद लंबे समय से रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जिले में डीईओ माध्यमिक और प्रारंभिक के पद लंबे समय से रिक्त
Mon, 23 Nov 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले की शिक्षा व्यवस्था इन दिनों स्थायी अधिकारियों की कमी से जूझ रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियमित अधिकारियों की तैनाती नहीं होने से शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य खंड शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर काम चलाया जा रहा है। इससे अधिकारियों पर दोहरी जिम्मेदारी का दबाव बढ़ गया है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा को सौंपी गई है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार खंड शिक्षा अधिकारी ताकुला को दिया गया है। ऐसे में अधिकारियों को अपने मूल कार्यक्षेत्र के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं। इसका असर विभागीय कार्यों और विद्यालयों की नियमित निगरानी पर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के जिम्मे हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्थाओं की देखरेख होती है, जबकि प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। दोनों अधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण, शिक्षण गुणवत्ता की समीक्षा, विद्यार्थियों की उपस्थिति और परीक्षा परिणामों की निगरानी करनी होती है। इसके अलावा शिक्षकों के सेवा संबंधी प्रकरण, गोपनीय आख्या, वेतन निर्धारण, छात्रवृत्ति वितरण और विभागीय योजनाओं का संचालन भी इनकी जिम्मेदारियों में शामिल है।
विज्ञापन
जिले में करीब 300 से अधिक विद्यालयों की व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए दोनों महत्वपूर्ण पदों पर नियमित तैनाती जरूरी है। लंबे समय से पद रिक्त रहने और अतिरिक्त प्रभार के सहारे व्यवस्था संचालित होने से सरकार की शिक्षा व्यवस्था और अधिकारियों की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच भी इस स्थिति को लेकर चर्चा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में डीईओ माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा और डीईओ प्रारंभिक का प्रभार खंड शिक्षा अधिकारी ताकुला को सौंपा गया है। शासन स्तर से दोनों रिक्त पदों पर जल्द नियमित नियुक्ति होने की उम्मीद है। फिलहाल अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से विभागीय व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया जा रहा है।
- हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा