फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nandita's team selected for National Child Science Congress

नंदिता की टीम का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित

Sat, 28 Oct 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 28 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन

 देहरादून में संपन्न संभाग स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय की छात्रा नंदिता मनराल का प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। विद्यालय की पूरी टीम देहरादून से रानीखेत लौट आई है। यहां विद्यालय पहुंचने पर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डा. माला तिवारी, परियोजना कार्य की निर्देशिका ललिता मनराल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


 नंदिता की टीम में कनिका जोशी, लक्षिता मेहरा, गौरी मेहरा और हेमा मेहरा भी शामिल थीं। अब यह छात्राएं नवंबर में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इस बार ओएनजीसी देहरादून को संभाग स्तरीय कांग्रेस की मेजबानी मिली। 24 से 25 अक्तूबर तक यह प्रतियोगिता केंद्रीय विद्यालय आईएमए देहरादून में आयोजित हुई। जिसमें नंदिता मनराल ने उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में परंपरागत फसलों के विकास में कमी के मुख्य कारण विषय पर प्रोजेक्ट तैयार किया था। इसके लिए उनकी टीम ने रानीखेत के आसपास के वलना, खनिया, पंतकोटली सहित 15 गांवों में भ्रमण किया और लोगों से जानकारियां जुटाई थीं। काश्तकारों को उचित बाजार नहीं मिलना और पलायन को भी उन्होंने प्रोजेक्ट में उठाया था। नंदिता ने इसके लिए प्राचार्य डा. माला तिवारी और विज्ञान शिक्षिका ललिता मनराल सहित तमाम शिक्षकों का आभार जताया है। रोहित पांडे, शैलेश पंत और खुशी अग्रवाल के प्रोजेक्ट को भी सराहना मिली है। विद्यालय के शिक्षकों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed