फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nandadevi fair starts with Ganesh puja

Almora News: गणेश पूजा के साथ नंदादेवी मेला शुरू

Thu, 21 Sep 2023 10:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:34 AM IST
विज्ञापन
Nandadevi fair starts with Ganesh puja
अल्मोड़ा के नंदा देवी मेले में आयोजित ऐपण प्रतियोगिता के विजेता और अन्य। संवाद
अल्मोड़ा। नगर में बुधवार से प्रसिद्ध सात दिवसीय नंदादेवी मेला शुरू हो गया है। देर शाम गणेश पूजा के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। बृहस्पतिवार को फलसीमा पहुंचकर कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। सप्तमी पर शुक्रवार को नंदा सुनंदा की मूर्तियों का स्थानीय कलाकार निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को नंदा देवी मेले का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेला हमें विरासत में मिला है। यह हमारी संस्कृति और परंपराओं को सहेजे है। इसे आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है। इस दौरान मंदिर के पुुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद ने पूजा संपन्न कराई। स्थानीय और बाहर से आए कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नंदादेवी मंदिर परिसर और एडम्स गर्ल्स इंटर काॅलेज मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनका आनंद लेने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, दिनेश गोयल, परितोष जोशी, वैभव पांडे, संतोष मिश्रा, हरीश कनवाल, अर्जुन बिष्ट, संजय साह रिक्खू, दिनेश मठपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

जगदंबा दरबार में आयोजित हुए नंदा जागर

अल्मोड़ा। बुधवार को जीजीआईसी के निकट जगदंबा दरबार ड्योड़ीपोखर में नंदा जागर गायन किया गया। छानी ल्वेशाल से पहुंचे मदन राम, रमेश राम, दिवान राम, हीरा राम, शेर राम ने विधि-विधान के साथ नंदा जागर की मनमोहक प्रस्तुति दी। मां नंदा और सुनंदा के डोला विसर्जन तक जगदंबा दरबार में जागर गायन चलेगा। इस मौके पर राज पुरोहित परिवार के नागेश पंत, हरीश पंत, दिनेश पंत, चंद्रेश पंत, आदित्य पंत, देवेश पंत, विनोद पांडे, विवान पंत, हेमा पंत, विजया पंत, ज्योत्सना पंत गोकुल मौजूद रहे।

-

मंदिर परिसर में दुकानें सजीं

अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर प्रांगण में दुकानें सज गई हैं। बाहरी स्थानों से काफी संख्या में व्यापारी पहुंचे हैं। दुकानों पर कहीं सिंदूर, चूड़िया, बिंदिया बिक रही है तो कहीं जलेबी की महक बिखरी है। अन्य उत्पादों की भी दुकानें लगी हैं।
---

प्रतिभा और मीनाक्षी ने रचाई सबसे अच्छी मेहंदी

अल्मोड़ा। मेले में हुई मेहंदी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रतिभा जोशी, रिया तिवारी, बरखा मुस्यूनी, सीनियर वर्ग में मीनाक्षी हर्बोला, तनीषा गुणवंत, भावना जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। ऐंपण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में गीतांजलि कुममैया, साक्षी जोशी, अंशुका पूना, सीनियर वर्ग में कंचन जाटव, ज्योति त्रिवेदी, जितेंद्र राम क्रमश पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

--

मेले के दौरान प्रतिबंधित रहेगी चार पहिया वाहनों की आवाजाही
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के चलते एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी तक यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि नंदा देवी मेला समाप्ति तक सभी चार पहिया वाहनों का आवागमन नगर के एलआरसाह रोड पर शिखर तिराहे से एनटीडी तक शाम चार बजे से रात्रि 10 बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। शिखर तिराहे से साईं बाबा मंदिर तक समय शाम चार बजे से रात्रि 10 बजे तक दोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने एलआर साह रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने का विरोध कर इस निर्णय को वापस लेने की मांग की है।
-
-

रानीखेत में नंदादेवी महोत्सव शुरू, कदली वृक्षों को दिया आमंत्रण

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में कदली वृक्ष आमंत्रण यात्रा के साथ ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया। राय स्टेट स्थित माधव कुंज निवासी विमल भट्ट के आवास से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्ष लाया गया।

बुधवार को पंडित विपिन चंद्र पंत के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजा की भूमिका निभा रहे लक्ष्मण सिंह बिष्ट और रानी अनामिका बिष्ट ने पूजा अर्चना की। इसके बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली। जो बाजार होते हुए नंदा देवी मंदिर पहुंची, जहां कदली वृक्ष को स्थापित किया गया। समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया कि 20 से 22 सितंबर तक मूर्ति निर्माण, 23 सितंबर को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान हीरा सिंह रावत, हरीश लाल साह, विमल सती, मोहन नेगी, मनीष चौधरी, दीपक पंत, विनीत चौरसिया, रामेश्वर गोयल, भास्कर बिष्ट, मोहन बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed