फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Festival concludes today

आज निकलेगी मां नंदा और सुनंदा की शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nanda Festival concludes today
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर में दर्शन को पहुंचे डीएम नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर में बृहस्पतिवार को विधि विधान से नवमी पूजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। शुक्रवार को शहर में मां नंदा और सुनंदा के डोले की शोभायात्रा निकलेगी। इसके साथ ही मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

नंदाष्टमी पर बुधवार देर रात मां नंदा की तांत्रिक पूजा की गई। हर साल तांत्रिक पूजा में शामिल होने वाले चंद वंशज राजा केसी सिंह बाबा इस बार कोरोना के चलते पूजा में शामिल नहीं हुए। उनके पुत्र चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह ने पूजा की। यह पूजा राज पुरोहित नागेश पंत ने संपन्न कराई। पूजा कराने में उनके साथ पंडित तारा दत्त शास्त्री, लीलाधर जोशी, हरीश चंद्र जोशी आदि भी थे। यह पूजा तारा यंत्र के सामने होती है। बुधवार देर शाम डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने भी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। यात्रा परंपरागत मार्गो से होते हुए दुगालखोला पहुंचेगी। जहां मूर्तियों को जलाशय मेें विसर्जित किया जाएगा। इसी के साथ मेले का भी समापन होगा।
विज्ञापन

कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह की 134वीं जयंती मनाई
अल्मोड़ा। कुमाऊं के अंतिम राजा आनंद सिंह की 134वीं जयंती यहां जगदंबा दरबार डयोड़ीपोखर में मनाई गई। उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। राज पुरोहित नागेश चंद्र पंत ने राजा आनंद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि राजा आनंद सिंह अल्मोड़ा के अंतिम राजा थे। वह समाजसेवी, ज्योतिष, वैध, साधू महात्माओं के प्रशंसक थे। वह 1921-23 तक कुमाऊं के एमएलसी रहे। कुमाऊं रेजीमेंट की स्थापना में कुमाऊं के नौ जवानों में उनका योगदान रहा। वह भविष्य दृष्टा भी थे। 25 मार्च 1938 को पंच तत्व में विलीन हो गए। कार्यक्रम में राजपुरोहित परिवार के नागेश चंद्र पंत, हरीश चंद्र पंत, दिनेश पंत, कार्तिकेय पंत, आदित्य पंत, पीयूष पांडे, हेमा पंत, विजया पंत, ज्योत्सना पंत, रक्षिका पंत, मौलश्री पंत, कल्पलता पंत, विवान पंत, दीपश्री पांडे आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed