फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nanda Devi Mela in Almora

अल्मोड़ा बाजार कमला न मार लटका मैं तेरो होसिया...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Nanda Devi Mela in Almora
अल्मोड़ा नंदा देवी मेले के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय को प्रतीक चिन्ह भेंट करत? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में नंदादेवी मेले की धूम मची है। दशमी पर मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों को नंदादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर में महिला दलों का सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया। एकादशी पर बुधवार को मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकलेगी। इसी के साथ सात दिनी मेले का समापन होगा।
विज्ञापन

महिला दलों की महिलाओं ने मंगलवार सुबह 11 बजे पारंपरिक परिधान में मुरली मनोहर मंदिर से नंदादेवी मंदिर तक सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर नंदादेवी मंदिर पहुंचा जहां मंच पर महिलाओं ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जुलूस में शामिल महिलाएं भजन और मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाते चल रहे थे। जितेंद्र तोमक्याल, मेघना चंद्रा ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अल्मोड़ा बाजार कमला न मार लटका ..., मोहन, मोहना, मोहना रटि रै छोरा मोहना मेरो दिल में रटि गै.. समेत कई गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल ने मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा को प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इससे पूर्व दोपहर में हुए कार्यक्रम में माता की चौकी पर अतिथि भजन गायकों ने भजनों की धूम मचा दी। हिमांशु राणा ने लड्डू का भोग लगाएं श्री गणेश जी, मुख्य भजन गायक गगन ग्रोवर ने आना है आना है तुझे आना है माता आज हमारे यहां आना है.. भजन की शानदार प्रस्तुति दी। भजन गायिका शुभी संगम ने भक्तों ने ही किया शृंगार मां का.. की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना की। बुधवार एकादशी पर मां नंदा-सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकलेगी। यात्रा माल रोड से सीढ़ी बाजार, गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, पल्टन बाजार, सर्किट हाउस होकर दुगालखोला स्थित नौले पर पहुंचेगी। वहां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इसी के साथ नंदादेवी मेले का समापन होगा। इस मौके पर मुख्य सांस्कृतिक संयोजक और उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अमरनाथ सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलौनों की दुकानों में उमड़ रही है भीड़
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले के चलते नगर और नंदादेवी मंदिर परिसर में खिलौनों की दुकानें सजी हैं। खिलौने बेचने के लिए बाहरी स्थानों से काफी संख्या में व्यवसायी आए हैं। दुकानों में बच्चों को विभिन्न तरह के खिलौने लुभा रहे हैं। कहीं बांसुरी की तान सुनाई दे रही है तो कहीं भोंपू की तेज आवाज से बाजार गुंजायमान हो रहा है।

स्वांग ने जरिये बुराइयों पर किया कटाक्ष
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेले में महिलाओं ने स्वांग प्रस्तुत कर सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। महिलाओं ने स्वांग के जरिये नशाखोरी समेत अन्य मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। स्वांग देखने के लिए मंदिर परिसर में काफी संख्या में दर्शक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed