{"_id":"6033f3288ebc3ee964416615","slug":"nagar-panchayat-garur-garud-news-hld41577760","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरुड़ नगर पंचायत के अस्तित्व में आने पर चार ग्राम पंचायतों एक बीडीसी निर्वाचन का अस्तित्व होगा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरुड़ नगर पंचायत के अस्तित्व में आने पर चार ग्राम पंचायतों एक बीडीसी निर्वाचन का अस्तित्व होगा समाप्त
विज्ञापन
गरुड़ नगर पंचायत का भूभाग
- फोटो : GARUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ नगर पालिका नहीं बल्कि नगर पंचायत बनेगा, जिसमें दस गांव शामिल होंगे। 2011 की जनगणना के अनुसार गरुड़ नगर पंचायत की कुल आबादी 5002 होगी। नगर पंचायत का कुछ ही दिनों में गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
विधायक चंदन राम दास और नगर के लोगों के आग्रह पर गरुड़ को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने 2020 में शासन को भेजा था। शासन ने कुछ ही दिन पूर्व गरुड़ को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया है।
विधायक चंदन राम दास ने बताया कि नगर पालिका बनाने के लिए कम से कम दस हजार की आबादी होना जरूरी है। शासन ने पूर्व में भी नगरीय इलाकों को पहले नगर पंचायत बनाया है।
विज्ञापन
अगर नगर पंचायत गरुड़ में और गांव भी शामिल होना चाहें तो वह मुख्यमंत्री से बात करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गरुड़ का कुछ ही दिनों में गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
जिला प्रशासन ने गरुड़ को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव में 10 गांवों को शामिल किया था। जिनमें पूर्ण ग्राम पंचायत बयालीसेरा (आबादी 151), पूर्ण स्याल्देटीट (383), पूर्ण भकुनखोला (885), पूर्ण नौघर (874), पूर्ण फुलवारी गूंठ (781), आंशिक सिल्ली (280), आंशिक दर्शानी (360), आंशिक पाये (510), आंशिक गढ़सेर (604) और पूर्ण टानीखेत (194) शामिल हैं। चूंकि फुलवारीगूंठ, नौघर, स्याल्दे टीट, भकुनखोला पूर्ण रूप से गरुड़ नगर पंचायत में शामिल होंगे तो इनका अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वहीं भकुनखोला क्षेत्र पंचायत का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।