फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Must plant a plant on birthday and daughter's marriage

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने समझाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
Must plant a plant on birthday and daughter's marriage
चौखुटिया में राउमा विद्यालय भटकोट के छात्रों की छोलिया टीम के साथ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे व व? - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा) । शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए हर यादगार पल, जन्मदिन और बेटी के विवाह के मौके पर एक पौधा जरूर लगाने का आग्रह किया है । उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों की कमी आदि समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही ।
विज्ञापन

जीआईसी चौखुटिया में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने लोंगो से जीवन की सार्थकता को समझते हुए जनकल्याण और दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहने को कहा । बारिश की बूंदाबांदी के बीच समाप्त हुए उनके भाषण का अंदाजा किसी दार्शनिक की तरह रहा । वे शिक्षा की अपेक्षा पर्यावरण पर ही ज्यादा बोले । इस मौके पर विधायक महेश नेगी ने शिक्षा से जुड़ी क्षेत्र की समस्याओं के निदान में शिक्षा मंत्री के योगदान की प्रशंसा की। संचालन प्रवेश जोशी ने किया ।
विज्ञापन

इससे पहले प्रधानाचार्य विनायक तिवारी सहित पूरे स्टाफ ने उनका स्वागत किया । एनसीसी कैडेट्स ने सलामी दी । नगाड़े-निशानों के साथ उन्हें मंच तक लाया गया । इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पंत, ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, जिपंस रमा देवी, उप प्रमुख गीता बिष्ट, एसडीएम आरके पांडे, बीईओ भारत जोशी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला, पूरन संगेला, मुकेश पांडे, उमेश रावत, बलवंत नेगी, चंद्रकला भट्ट, बालेश्वर सिंह, नरेश कुमार, कुसुमलता गंगवार, बंशीधर कुमयां, नवीन जोशी, सुंदर लाल, पवन पांडे, निर्मला आर्या, सुनीता चौधरी, गजेंद्र बिष्टआदि कई लोग मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed