फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Multipurpose Camp in Hawalbaag

हवालबाग के सिमकनी मैदान में आयोजित हुआ बहउद्देश्यीय शिविर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose Camp  in Hawalbaag
हवालबाग के सिमकनी मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर में समस्याएं सुनते विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ ? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सरकार जनता के द्वार के तहत हवालबाग के सिमकनी मैदान लगे बहुउद्देशीय शिविर में पेयजल, सड़क मार्ग, विद्युत, राजस्व, सिंचाई, पूर्ति, कृषि, वन, स्वास्थ्य, पर्यटन, समाज कल्याण से संबंधित 193 शिकायतें दर्ज की गईं। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटारा किया।
विज्ञापन

शिविर में लोगों ने आपदा से मकान और आंगन क्षतिग्रस्त होने, पेयजल की आपूर्ति समय पर नहीं होने की शिकायत की। इसके अलावा पिछले दिनों बारिश होने से सड़कों, गलियों और नालियों का मलबा आने से आवासीय मकानों को खतरा होने का मुद्दा भी उठाया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि शिविर में दर्ज शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश अफसरों को दिए। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में गंभीर स्थिति है वहां प्राथमिकता से निरीक्षण कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता दें।
विज्ञापन

शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, विनीत बिष्ट आदि उपस्थित रहे। इधर विभिन्न मांगों को लेकर आशा फेसिलेटरों ने विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए
अल्मोड़ा। शिविर में 08 आधार कार्ड, 16 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 12 बीपीएल प्रमाण पत्र बनाए गए। चार वृद्धावस्था पेंशन प्रपत्र आवेदन, तीन दिव्यांग, दो विधवा पेंशन, पांच गौरादेवी, दो मातृ वंदना योजना के आवेदन जमा किए गए। 28 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। 35 पशुपालकों को दवाई, दो मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना किट वितरण, 45 नग कृषि यंत्र विक्रय, 16 लीटर रसायन विक्रय किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभार्थियों को चार कान की मशीन, दो-दो व्हील चीयर, लाठी, चार कमर की बेल्ट, एक बैशाखी वितरित की गई। चह महिला समूहों को बैंक की ओर से सीसीएल प्रमाण पत्र भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed