{"_id":"b56e23592c450e66672fa90f4fc17589","slug":"movement-threatening-to-intensify-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन तेज करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन तेज करने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम से हटाए गए छह श्रमिकों का आल्पस फैक्ट्री पातालदेवी के गेट के बाहर शुक्रवार को आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन नरेंद्र सिंह जीना क्रमिक अनशन पर बैठे। श्रमिकों ने बिना शर्त सेवा बहाली समेत अन्य मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। फैक्ट्री के एक और कर्मचारी आनंद सिंह रावत भी आंदोलन से जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मजदूर हितों की बात करने वाले श्रमिकों को झूठे अनुशासनहीनता के आरोप लगाकर काम से हटा दिया गया है। आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन श्रमिकों का उत्पीड़न कर रहा है। फैक्ट्री प्रबंधन के तानाशाहीपूर्ण रवैये से श्रमिकों के सम्मुख रोजी-रोटी का संकट हो गया है। श्रम कानूनों का भी पालन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व में चले आंदोलन के बाद प्रबंधन वर्ग ने श्रमिकों का उत्पीड़न न करने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन छह श्रमिकों पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें काम से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना शर्त काम पर वापसी, श्रम कानूनों का पालन करने, उत्पीड़न बंद करने आदि मांगें पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
धरने में जानकी ऐरी, माधवी देवी, अशोक कुमार साह, शेखर जोशी, भावना वर्मा आदि बैठे। इधर उपपा के अध्यक्ष पीसी तिवारी, आरडीएफ के प्रदेश अध्यक्ष जीवन चंद्र ने आंदोलन को समर्थन दिया है।