फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress lit 1,001 candles to seek justice for Ankita

Almora News: अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने जलाईं 1001 मोमबत्तियां

Fri, 16 Oct 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Congress lit 1,001 candles to seek justice for Ankita
अल्मोड़ा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में 1001 मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गईं। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अंकिता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड बेहद संवेदनशील मामला है। प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। अंकिता के परिवार को न्याय मिलने तक कांग्रेस इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि उन्होंने हत्याकांड से जुड़े सभी सवालों का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान करने तथा दोषियों को कानून के अनुसार कठोर सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अंकिता को न्याय दो’ के नारे भी लगाए। वहां तारा चंद्र जोशी, राधा बिष्ट, महेश चंद्र, विनोद वैष्णव, दिनेश पिल्ख्वाल, दानिश खान, रोहित रौतेला, मुकेश कुमार, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, केवल सती, पूरन रौतेला, मनोज वर्मा, गोविंद माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed