फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   more than two thousand health woker got corona vaccine

तीन दिन में दो हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
more than two thousand health woker got corona vaccine
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। जिले में तीन दिवसीय वृहद टीकाकरण अभियान संपन्न हुआ। वृहद अभियान में करीब दो हजार से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। अब शनिवार को भी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। शुक्रवार को 12 केंद्रों में 153 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगा।
विज्ञापन

16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीन से पांच फरवरी तक वृहद टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें पहले दिन 19 केंद्रों में रिकॉर्ड 16 सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं अगले दिन 343 को टीका लगा। इधर शुक्रवार को अभियान के तहत 153 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि शनिवार को करीब दस केंद्रों में टीकाकरण प्रस्तावित है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पहले चरण के लिए कुल 5319 स्वास्थ्य कर्मियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें 4654 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लग चुका है। अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed