फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than five Lakh Cash Seized

Almora News: पिकअप, कैंटर और ट्रक से बरामद की पांच लाख से अधिक की नकदीं

Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 07 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
More than five Lakh Cash Seized
एसएसटी ने सीज किया धन, चालक नहीं दे पाए प्रमाण
विज्ञापन

अल्मोड़ा। एसएसटी ने एक पिकअप, कैंटर और ट्रक से 5,44,290 रुपये बरामद किए हैं। चालक धनराशि के संबंध में कोई भी प्रमाण नहीं दे सके। धौलछीना में थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में बाड़ेछीना तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक पिकअप चालक के पास 85,330 रुपये, कैंटर चालक के पास 93,000 और ट्रक चालक के पास 3,65,960 रुपये मिले। तीनों धनराशि के संबंध में कोई दस्तावेज और प्रमाण नहीं दे सके। ऐसे में टीम से पूरी धनराशि सीज की। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सतर्कता से काम किया जा रहा है। मानकों से अधिक धनराशि मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed