फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   More than 200 patients of cold, cold, fever are reaching, investigation is only 10 percent

Almora News: सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे 200 से अधिक, जांच सिर्फ 10 फीसदी

Thu, 13 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
More than 200 patients of cold, cold, fever are reaching, investigation is only 10 percent
अल्मोड़ा के जिला अस्पताल मे उमड़ी मरीजों की भीड़।। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। यहां हर रोज संक्रमित निकलने लगे हैं। इन सबके बीच जिले में कोरोना जांच का दायरा सीमित है। हालात यह हैं कि जिले के अस्पतालों में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित 200 से अधिक लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके सिर्फ 10 फीसदी लोगों की ही कोरोना जांच हो रही है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा के जिला अस्पताल, बेस अस्पताल सहित अन्य सीएचसी व पीएचसी में बीते बुधवार सर्दी, जुकाम, बुखार से जूझते हुए 280 मरीज पहुंचे। बावजूद इसके विभाग सिर्फ 39 लोगों की ही कोरोना जांच कर सका। इनमें से तीन लोग संक्रमित निकले।
विज्ञापन

इधर बृहस्पतिवार को इन अस्पतालों में 232 लोग इलाज के लिए पहुंचे लेकिन इनमें से 21 लोगों की कोरोना जांच हुई जिनमें दो लोग संक्रमित निकले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 पहुंच चुकी है। कि यदि जांच का दायरा बढ़ा तो कई संक्रमित सामने आ सकते हैं लेकिन जांच का दायरा सीमित होने से संक्रमितों की पहचान करना विभाग के लिए मुश्किल है जिससे खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की एक भी डोज नहीं
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है लेकिन वैक्सीन की एक भी डोज जिले में उपलब्ध नहीं है। लोग वैक्सीन लगाने टीकाकरण केंद्रों में तो पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। ऐसे में कोरोना से कैसे निपटा जाएगा यह कोई नहीं जानता।

डीएम ने दिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बृहस्पतिवार को कोरोना को लेकर कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि एंबुलेंस, वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाओं को मजबूत बनाएं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने पर्याप्त दवा की व्यवस्था करने के भी विभाग को निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल, डॉ. योगेश पुरोहित, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. पीके सिन्हा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed