{"_id":"5a63725a4f1c1bb3208b45e5","slug":"monkey-attack-on-women-on-drying-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":" छत पर कपड़े सुखा रही महिला पर बंदरों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर कपड़े सुखा रही महिला पर बंदरों का हमला
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
उत्पात मचाता बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटखने बंदरों ने क्षेत्र में खासा आतंक मचाया हुआ है, इसके बावजूद इनकी रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बंदरों ने जहां पहाड़ की खेती किसानी चौपट कर दी है, वहीं अब लोगों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। रानीखेत के कुुंपुर लालकुर्ती में बंदरों ने छत पर कपड़े सुखा रही महिला पर हमला बोलकर उसे जख्मी कर दिया। तीन महीने में बंदर अब तक आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को जख्मी कर चुके हैं, जिसके चलते लोगों में खासा आक्रोश है।
विज्ञापन
बंदरों ने पहाड़ की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ समझी जानी वाली खेती-किसानी को तो तबाह कर ही दिया है, लोगों ने खेतों में सब्जियां बोना बंद कर दिया है। रानीखेत क्षेत्र में भी बंदरों ने खासा आतंक मचाया हुआ है। कुंपुर लालकुर्ती में बंदरों ने छत पर कपड़े सुखा रही माया गोयल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
बंदरों के झुंड ने माया अग्रवाल के सिर और कमर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। उन्होंने नगर के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया। पिछले तीन माह के भीतर बंदर लालकुर्ती में ही जमुना देवी सहित छह से अधिक महिलाओं को जख्मी कर चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गोयल ने बताया कि बंदरों को भगाने के लिए लोग दिन भर छतों में लाठी लेकर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र में कई दुकानदारों ने बंदरों से बचने के लिए दुकानों के आगे लोहे के जाल तक लगाए हैं, पूर्व में रानीखेत में बंदरों को पकड़ने के लिए छावनी परिषद की तरफ से भी मुहिम चलाई गई, लेकिन इस मुहिम को भी खास सफलता नहीं मिली।
बंदरों द्वारा जख्मी किए जाने वाले केस हर महीने राजकीय अस्पताल में 10 से अधिक आते हैं। कभी कभार इनकी संख्या और भी अधिक बढ़ जाती है। - डा. डीएस नेई, अधीक्षक राजकीय अस्पताल रानीखेत।