{"_id":"5c952302bdec222dc913020a","slug":"modi-will-make-the-issue-of-ajay-and-ajay-s-failures-pradeep","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार व अजय की विफलताओं को मुद्दा बनाएंगे : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार व अजय की विफलताओं को मुद्दा बनाएंगे : प्रदीप
Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि वह मोदी सरकार व क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा की विफलताओं को चुनाव में मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर और रामनगर-चौखुटिया रेल लाइनों के लिए भी धन मंजूर नहीं किया गया।
शिखर सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, भ्रष्टाचार खत्म करने, विदेशों से काला धन वापस लाने सहित कई वायदे किए थे। इनमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा उत्तराखंड से एक मात्र मंत्री भी हैं और उन पर अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के अलावा उत्तराखंड के अन्य इलाकों के विकास के लिए भी काम करने का दायित्व था लेकिन वह इसमें खरे नहीं उतरे। कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी राष्ट्रीय मार्ग के लिए कांग्रेस सरकार ने पैसा मंजूर कर दिया था, लेकिन पांच साल में एक किमी सड़क भी नहीं बन पाई है।
संसदीय क्षेत्र में कई योजनाएं आज तक अधूरी हैं। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर कुमाऊं में केंद्रीय विवि और एम्स की शाखा खोलने के साथ ही पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस विधानमंडल उपनेता विधायक करन मेहरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, आनंद सिंह बगडवाल, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
25 को नामांकन कराएंगे प्रदीप टम्टा
अल्मोड़ा। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने बताया कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 25 मार्च को नामांकन दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्यूरो