{"_id":"5a2c162e4f1c1b78548c2219","slug":"model-papers-will-look-restricted","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल पेपरों पर लगेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल पेपरों पर लगेगा प्रतिबंध
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय चौखुटिया में सौर्य दीवार का उद्घाटन करते उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्चशिक्षा और सहकारिता मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने कहा है कि आगामी मार्च माह से मॉडल पेपरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। पुस्तकों से वंचित छात्रों को निशुल्क पुस्तकें दी जाएंगी। कहा कि उच्चशिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जिनका परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
रावत शनिवार को राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में शौर्य दीवार के उद्घाटन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय में सात दिन के भीतर अंग्रेजी प्रवक्ता की तैनाती का आश्वासन देते हुए बीएससी, बीकॉम व एमएससी के लिए अगले सत्र में विचार करने की बात कही। उनके मंत्रालय की ओर से मेधावी छात्रों के लिए आईएएस, पीसीएस, एमबीबीएस प्रशिक्षण, शिक्षा के लिए ऋण, ड्रेसकोड, नशा मुक्ति अभियान आदि के बारे में बताया। इस मौके पर विधायक महेश नेगी, सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना ने भी विचार रखे। इससे पहले प्राचार्या डॉ. मीनू श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मनोरम मित्रा ने किया।
विज्ञापन
तीस जनवरी तक पूरा हो निर्माण कार्य
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने लोगों की शिकायत पर राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय के भवन निर्माण में हो रहे विलंब पर नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निर्माण कार्य हर हाल में तीस जनवरी तक पूरा करवाने के निर्देश दिए। कहा कि वह तीस जनवरी को आकर भवन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
मेधावियों को दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उच्चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि आईएएस, पीसीएस, चिकित्सक और इंजीनियरों को तैयार किया जाएगा। इस दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में चयनित मेधावी छात्रों को निशुल्क प्रशिक्षण देने की दिशा में कार्य शुरू किया है।