फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Manoj Tiwari made allegations against BJP leaders in almora

Almora News: विधायक ने भाजपा नेताओं पर लगाए आरोप, कहा- पेयजल पंपिंग योजना पर भ्रमित कर रहे भाजपाई

Tue, 24 Sep 2024 07:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 07:13 PM IST
सार

विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा के नेताओं पर सरयूशेरा घाट पंपिंग जल परियोजना के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार को भी विकास के प्रति गंभीर नहीं बताया।

विज्ञापन
MLA Manoj Tiwari made allegations against BJP leaders in almora
विधायक मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर विधायक मनोज तिवारी ने भाजपा के नेताओं पर सरयूशेरा घाट पंपिंग जल परियोजना के नाम पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार को भी विकास के प्रति गंभीर नहीं बताया। कहा कि अगर जल्दी ही मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा सौंपे गए 10 विकास कार्यों को धरातल पर नहीं उतारा तो सरकार के खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगे और सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

मंगलवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता में तिवारी ने आरोप लगाया कि पिछले दिनों भाजपा नेताओं ने प्रचार किया कि उन्होंने नगर की पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरयू शेराघाट पेयजल पंपिंग योजना को सरकार से सैद्धांतिक अनुमति दिलवा दी है जो कि गलत तथ्य है। इस पेयजल पंपिंग योजना का सर्वे 2015-16 में कांग्रेस की तत्कालीन हरीश रावत सरकार में कराया गया था। इस पर काम शुरू हो पाता, इससे पहले ही सरकार का कार्यकाल पूरा हो गया। दो साल पहले मुख्यमंत्री ने जब सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्र के 10 प्रमुख काम मांगे थे तो उन्होंने अपने कार्यों में इस योजना को भी शामिल किया था। पता चला कि अभी अनुमति नहीं मिली है।

विज्ञापन

कहा कि जो लोग योजना को अनुमति मिलने का दावा कर रहे हैं तो वे सरकार का अनुमति पत्र दिखा दें तो वे उनका सार्वजनिक रूप से अभिनंदन करेंगे। बताया कि जो दस काम मुख्यमंत्री को सौंपे गए थे उनमें से केवल तीन योजनाएं ही मंजूर की गई हैं। इनमें बाड़ेछीना में पॉलिटेक्निक के भवन का नवनिर्माण एवं छात्र-छात्राओं हेतु नए व्यावसायिक ट्रेड की स्वीकृति प्रदान करना, अल्मोड़ा नगर के मुख्य बाजार में पारंपरिक पर्वतीय शैली के पटलों से युक्त मार्ग के निर्माण की स्वीकृति और हवालबाग विकासखंड के समीप मिनी स्टेडियम की स्वीकृति देगा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: युवक से मारपीट मामले में कांग्रेसी एसपी से मिले, SSP ने दो पुलिस कर्मियों को थाने से हटाया

उन्होंने दावा किया कि वह अल्मोड़ा को शिक्षा तथा स्वास्थ्य चिकित्सा का हब बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, शहर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, शहर अध्यक्ष दीपा शाह, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संजय कठैत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अरविंद रौतेला तथा कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख शरद शाह आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed