फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   MLA Madan bisht welcome

एमएलए मदन बिष्ट का स्वागत

Sun, 17 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 17 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

 गांव का सरोकार सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत यहां गौचर में जनसभा हुई। संसदीय सचिव और विधायक मदन बिष्ट ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि पिछले चार सालों में सरकार ने हर तबके के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि द्वाराहाट क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। अधूरे कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थायी रोजगार सहित तमाम मांगों पर भी सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि पिछले चार सालों में कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को विकास से जोड़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


 सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने बजट में कटौती कर दी, इसके बावजूद सरकार ने अपने संसाधनों से तमाम कार्य किए हैं। आपदा के बाद केदारनाथ का सफल पुनर्निर्माण हरीश सरकार की बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान विधायक ने गत दिनों भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व प्रमुख नरेंद्र बिष्ट आदि लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सड़क, पेयजल योजनाओं की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग से पेंशन, आर्थिक सहायता, कुमाऊं इंजीनियरिंग कॉलेज के भूमि अध्याप्ति परिवारों को कॉलेज में स्थायी रोजगार, वर्तमान में कार्यरत संविदा, आउटसोर्सिंग, मेस कर्मियों को मानदेय, वर्दी दिलाने का आश्वासन दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष विमला शाह, पूर्व अध्यक्ष कंचन शाह, बचुली देवी, प्रमुख विशन राम, अमर सिंह रावत, डॉ. आरपी सिंह, बालादत्त सती, दिवाकर कार्की, राजू रौतेला, महेंद्र मेहरा, विपिन भट्ट, कुंती देवी, पंकज बिष्ट आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधान तारा देवी ने की। संयोजक राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र बजेठा, नारायण रावत थे।


गौचर भूमियां प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जल निगम, जल संस्थान, राजस्व विभाग, पशुपालन, कृषि विभाग, ऊर्जा निगम, लोनिवि, ग्राम्य विकास विभाग ने स्टॉल सजाए थे। तहसीलदार राजेंद्र नेगी ने बताया कि 97 शिकायतें दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed