{"_id":"58a5df0d4f1c1bd257d849f2","slug":"missing-funds","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की धनराशि गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की धनराशि गायब
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 16 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
duplicate notes
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 20 हजार रुपए निकालकर घर की तरफ जा रही महिला की धनराशि गायब हो गई। जानकारी के अनुसार यहां मल्ली लखनाड़ी गांव की महिला भागुली देवी गुरुवार की दोपहर बैंक से 20 हजार रुपए निकालकर अपने घर की तरफ जा रही थी, इसी बीच कुछ दूरी पर एक बाइक सवार महिला को मिला, बाइक सवार ने भी गांव तक जाने की बात कही और बाइक में बैठने को कहा।
विज्ञापन
महिला बाइक सवार की बातों में आ गई और बाइक में बैठ गई। बाइक सवार ने बैग आगे देने को कहा। जब महिला घर पहुंची तो बैग से धनराशि गायब थी। भागुली देवी ने यहां थाने में तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन