फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minor From Almora Raped In Itawa

Almora News: अल्मोड़ा की किशोरी से इटावा में दुष्कर्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Minor From Almora Raped In Itawa
अल्मोड़ा। नगर से एक किशोरी को भगाकर इटावा ले जाने और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को पॉक्सो के तहत जेल भेजा है।
विज्ञापन

नगर निवासी एक व्यक्ति ने 24 जनवरी को पुलिस में तहरीर दी थी। तहरीर के मुताबिक उसकी नाबालिग बेटी उपचार के लिए अस्पताल जाने की बात कह घर से निकली जो लौटकर नहीं आई। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू की। छह दिन बाद पुलिस टीम ने किशोरी को विधिपुर गांव इटावा यूपी निवासी कर्मवीर (23) के घर से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह किशोरी को भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दो बुजुर्गों ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार
अल्मोड़ा। भतरौंजखान में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले दो बुजुर्ग आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी की उम्र 75 जबकि दूसरे की 60 वर्ष है। दोनों को पॉक्सो के तहत जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी पीके राय ने बताया कि भतरौंजखान निवासी एक महिला ने सोमवार को थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप था कि दोनों घटना के बाद फरार हो गए थे। तब से पुलिस उनकी खोजबीन में जुटी थी। बुधवार को सल्ट तहसील के तोलिया गांव निवासी दोनों आरोपियों हसराम (75) और सदराम (60) को चौड़ी घट्टी भतरौंजखान से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed