फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ministerial workers protested by binding black band on wrists

मिनिस्टीरियल कर्मियों ने काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया

Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Fri, 09 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
ministerial workers protested by binding black band on wrists
अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन करते मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशासनिक अधिकारी पद पर प्रोन्नति देने समेत लंबित मांगों को लेकर शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने शुक्रवार को बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। जिला मुख्यालय में सीईओ कार्यालय प्रांगण में एकत्र होकर कर्मचारियों ने सभा की और जमकर नारेबाजी की। बाद में मांगों को लेकर सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा विभाग में प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी के पद पर न्यायालय में चल रहे वाद में विभाग द्वारा शपथ पत्र दाखिल नहीं करने से कार्मिकों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। वहीं, शासन द्वारा पदोन्नति के लिए डीपीसी की भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या मामले में भी कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन


मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों के अन्य प्रकरण एक वर्ष से अधिक समय से निदेशालय स्तर पर लंबित पड़े हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मंजू अवस्थी, हेम चंद्र जोशी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेश कुमार डालाकोटी, देवेंद्र पाठक, बलवंत सिंह बिष्ट, मो. हारुन आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed