फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ministerial staff of the education department protest

मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ministerial staff of the education department  protest
अल्मोड़ा। दूसरी पदोन्नति सूची जारी करने समेत अन्य मांगों को लेकर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने बुधवार को भी मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर अल्मोड़ा में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने विभाग पर कार्मिकों की उपेक्षा का आरोप लगाया और कहा कि जब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हो जाती आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पदों पद पदोन्नति के लिए दूसरी सूची शीघ्र जारी की जाए। वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी किए हुए विभाग को एक माह से अधिक समय बीत गया है पर कार्मिकों को पदोन्नत स्थान का आवंटन अब तक नहीं किया गया है। जिससे कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति संशोधन के प्रकरण भी विभाग हल नहीं कर रहा है। कई बार इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है पर वह कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बार मांगें पूरी होने पर आंदोलन वापस होगा। बुधवार को धरने पर मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, अर्जुन सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, हयात सिंह जैमियाल, जगदीश, गोविंद मेहता, सुरेश चंद्र जोशी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed