फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Minister's Tour in Garur

Almora News: बहुगुणा और दास ने किया आठ करोड़ लागत की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण और भूमि पूजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Minister's Tour in Garur
गरुड़ में विकास योजनाओं का लोकापर्ण और भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री चंदन दास और सौरभ बहुगुणा - फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास और जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विकासखंड मुख्यालय में आठ करोड़ रुपये की लागत की पांच विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास समारोहपूर्वक किया। प्रभारी मंत्री बहुगुणा ने कहा कि बागेश्वर को मॉडल जिला बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

गढ़वाल रवाना होने से पूर्व कैबिनेट मंत्री बहुगुणा और कैबिनेट दास मंगलवार को विकासखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकासखंड मुख्यालय में उनका स्वागत किया। दोनों मंत्रियों ने अस्सी लाख रुपये से बने बीडीसी सभागार, 99,30,000 रुपये से बनी सेलखोला सिंचाई लिफ्ट, 98,51,000 रुपये की लागत से बनी पिंगलों लिफ्ट, 85,06,000 रुपये से बनी सरोली सिंचाई लिफ्ट योजना का लोकार्पण किया जबकि 4,52,21,000 लागत की पुरुड़ा ग्राम समूह पेयजल योजना का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, सीडीओ संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, एसडीएम आरके पांडे, जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, बलवंत भंडारी, देवेंद्र गोस्वामी, घनश्याम जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed