{"_id":"5a60d4c34f1c1b7c268b5117","slug":"milk-union-will-be-installed-in-almora-new-boiler","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध संघ अल्मोड़ा में स्थापित होगा नया ब्वायलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध संघ अल्मोड़ा में स्थापित होगा नया ब्वायलर
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा में ब्वायलर स्थापित करने के लिए 41.93 लाख और दुग्ध समिति सचिवों के मानदेय के लिए 80 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। दुग्ध संघ अध्यक्ष कुंवर सिंह गोसाई ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गोसाई ने बताया कि पिछले दिनों दुग्ध संघ की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में प्रदेश के दुग्ध मंत्री डा. धन सिंह रावत के समक्ष यह दो मांगें उन्होंने उठाई थीं। दुग्ध संघ का ब्वायलर जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। नए ब्वायलर के लिए सरकार ने 41.93 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है, जबकि दुग्ध समिति सचिवों के मानदेय के लिए सरकार ने 80 लाख रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। डेयरी फेडरेशन ने दुग्ध पशु आहार में चालू वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 230 रुपये प्रति क्विंटल की कमी की है, जिसका लाभ पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार दुग्ध उत्पादकों के लिए तीन तरह का पशु आहार तैयार किया गया है। इसमें आंचल संतुलित पशु आहार, आंचल नेचुरल बाईपास प्रोटीन पशु आहार, आंचल सुप्रीम हाई एनर्जी पशु आहार शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड डेयरी फेडरेशन द्वारा हरी घास से खाद (साइलेज) तैयार करने की योजना है, ताकि काश्तकारों और दुग्ध उत्पादकों को अच्छी खाद उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा है कि वह पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के हित में प्रयासरत हैं, ताकि उत्पादकों और किसानों की आय को दोगुना किया जा सके।