फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Meeting in Basoli

शासन प्रशासन पर लगाया ताकुला बसौली क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Meeting in Basoli
ग्राम प्रधान संगठन ताकुला बसौली की भैसोड़ी में हुई बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भैसोड़ी पंचायत घर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन ताकुला बसौली की बैठक हुई। इसमें शासन, प्रशासन पर ताकुला बसौली क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना के विकास कार्यों के न तो समय से आगणन बनाए जा रहे हैं और न ही एमबी की जा रही है। इस पर आक्रोश व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रधानों ने कहा कि विकासखंड में मनरेगा योजना के तहत दो जेई रखे गए हैं। एक अभियंता समय पर काम निपटा रहे हैं लेकिन दूसरे अभियंता सहयोग नहीं दे रहे हैं। प्रधानों ने कहा कि ग्रामीण पॉलीटेक्निक ताकुला बंदी के कगार पर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला के भवन के निर्माण को 10 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अस्पताल को सीएचसी का दर्जा नहीं मिल पाया है। बसौली नाई-ढौल मार्ग में सालों बाद भी पुल नहीं बन पाया है। केंद्रीय वित्त की राशि में की गई कटौती वापस लाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि कई बार पत्राचार करने के बाद भी ब्लॉक मुख्यालय को इंटरनेट से जोड़ने की व्यवस्था नहीं की गई और न ही ब्लॉक मुख्यालय को सड़क से जोड़ा गया है। ब्लॉक में कर्मचारी भी कम हैं। चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो प्रधान संगठन ताकुला बसौली ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने अध्यक्षता की। बैठक में उपाध्यक्ष भगवत सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष दीप नारायण भाकुनी समेत अमखोली, लोहना, चुराड़ी, भेटुली, पाटिया, नाईढौल, भैसोड़ी, भटगांव, सुनोली के प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed