{"_id":"64c16b806135534b9900d414","slug":"meeting-by-dm-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1002-1083-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के लिए जरूरी सामग्री खरीदें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के लिए जरूरी सामग्री खरीदें : डीएम
Thu, 27 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल संचालक मंडल की कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम विनीत तोमर ने आवश्यक सामग्री की खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों और दस्तावेजों को संरक्षित रखने के लिए अलमारियों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की।
अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न प्रकरणों को डीएम के सम्मुख रखा। डीएम ने यूजर चार्ज से होने वाली आय को किसी एक राष्ट्रीयकृत बैंक के खाते में रखने के निर्देश पीएमएस को दिए। उन्होंने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी में आने वाले मरीजों को उचित सुविधा उपलब्ध कराने केलिए कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. आरसी पंत, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पीएमएस डॉ. हरीश चंद्र गड़कोटी, प्रबंधन समिति के सदस्य किशन चंद्र गुरुरानी, अशोक पांडे आदि मौजूद रहे।