{"_id":"63daaacb167ec82a192feb70","slug":"medical-college-team-in-valmara-almora-news-hld490056217-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: वल्मरा पहुंची मेडिकल कॉलेज की टीम, बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: वल्मरा पहुंची मेडिकल कॉलेज की टीम, बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
मेडिकल कालेज की टीम ने वल्मरा पहुंच कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। तीन दिनों से बंद राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल वल्मरा खुल गया है। 25 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल खुलते ही अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम वल्मरा पहुंची और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉक्टरों के मुताबिक वायरल बुखार से संक्रमित बच्चों की हालत में सुधार है।
राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल वल्मरा में संक्रमण से अध्ययनरत 44 बच्चों में से 22 बच्चे जुकाम, बुुखार वायरल से संक्रमित हो गए थे। डॉक्टरों की सलाह पर बीमार बच्चे घरों में ही आराम कर रहे थे। डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर तीन दिन आराम करने को कहा था। सोमवार को हुई कोरोना जांच में भी सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव आई। बच्चों के संक्रमित आने से विद्यालय सोमवार और मंगलवार को बंद कर दिया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक टीआर टम्टा ने बताया कि बुधवार से विद्यालय खुल गया है। 25 प्रतिशत बच्चे स्कूल आए थे। विद्यालय के शिक्षक लगातार अभिभावकों के संपर्क में हैं।
सीएचसी देघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके विश्वास ने बताया कि बीमार बच्चों को तीन दिन की दवा दी गई थी। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। आशा कार्यकर्ता बीमार बच्चे और उनके गांवों की मानिटरिंग कर रही हैं। इधर मेडिकल कालेल के डॉ. संजीव दवे ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज से तीन सदस्यीय टीम भेजी गई थी। डॉक्टरों ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा वितरित की।