{"_id":"69ee4b2831136ac61e051ca6","slug":"massive-fire-in-the-forests-of-someshwar-range-many-forest-panchayat-areas-affected-almora-news-c-232-1-alm1019-142664-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सोमेश्वर रेंज के जंगलों में भीषण आग, कई वन पंचायत क्षेत्र चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सोमेश्वर रेंज के जंगलों में भीषण आग, कई वन पंचायत क्षेत्र चपेट में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। जिले में जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोमेश्वर रेंज अंतर्गत बनोड़ा, खिराकोट और रौलियाना वन पंचायत क्षेत्रों में रविवार सुबह जंगलों में भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते बड़े क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। खिराकोट से शुरू हुई आग बनोड़ा तक पहुंच गई और रौलियाना के जंगल भी इसकी जद में आ गए।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती रही और धीरे-धीरे ग्रामीण आबादी की ओर बढ़ने लगी जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत कार्य चलाया गया। आग को रोकने के लिए फायर लाइन काटकर उसे सीमित करने की कोशिश की गई। सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए प्रयास देर शाम तक जारी रहे। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
आग बुझाने के कार्य में हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर्स नरेंद्र सिंह, दीपा गोस्वामी, नीमा देवी, कमला, रेखा, दया, राधा, इंदु के साथ स्थानीय ग्रामीण दरमान सिंह, गोपाल, किशोर, गणेश, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, वन सरपंच इंद्रा देवी, वन दरोगा पंकज सिंह, गोपाल आर्या, रवि भंडारी आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जौलकांडे के जंगल में धधकी आग
बागेश्वर। शनिवार की रात बारिश के बाद रविवार को तपन बढ़ने से जंगलों के जलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। जौलकांडे के जंगल में भीषण आग धधक उठी जो तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट मिनी वॉटर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर पंपिंग और बीटिंग मेथड के जरिये कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से वन संपत्ति को अधिक नुकसान नहीं हुआ और आबादी क्षेत्र भी सुरक्षित रहा। संवाद