{"_id":"699c94a448a731b12000d84c","slug":"marchula-manila-chittaurkhal-and-bhikiyasain-will-be-developed-as-a-tourist-circuit-almora-news-c-232-1-alm1002-140193-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मरचूला, मानिला, चित्तौडखाल और भिकियासैंण पर्यटन सर्किट के रूप में होंगे विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मरचूला, मानिला, चित्तौडखाल और भिकियासैंण पर्यटन सर्किट के रूप में होंगे विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मरचूला, मानिला, चित्तौडखाल और भिकियासैंण को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम एक करोड़ 75 लाख रुपये से यहां पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार करेगा। इससे पर्यटन कारोबार को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।
जिले के मरचूला, मानिला, चित्तौडखाल और भिकियासैंण को पर्यटन हब बनाने की कवायद तेज हो गई है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां स्थापित व्यू प्वाइंट से पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता को निहार सकेंगे। इसके लिए केएमवीएन को शासन से एक करोड़ 75 लाख रुपये का बजट अवमुक्त हो चुका है। यहां पर्यटकों को पार्किंग, ठहरने के लिए टैंट, भोजन, हाईटैक शौचालय आदि की सुविधाएं मिलेंगी। निगम के मुताबिक योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। योजना के धरातल पर उतरने से यहां पर्यटन कारोबार को नए पंख लेगेंगे। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।
सुविधा केंद्र होगा स्थापित
चित्तौडखाल के पास इकूखेत में एक सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। केंद्र में पर्यटकों को क्षेत्र के पर्यटन स्थलों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। यहां उन्हें गाइड, होम स्टे, दर्शनीय स्थलों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में उनके लिए सहायता पाना आसान होगा
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट
योजना के तहत चारों स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाना है। योजना का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन स्थलों को पर्यटन विभाग संचालित करेगा। - नीरज सिंह नयाल, जेई केएमवीएन नैनीताल