फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many posts of teachers are vacant, how will the future of children improve?

Almora News: शिक्षकों के कई पद रिक्त, कैसे संवरेगा नौनिहालों का भविष्य

Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 08 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Many posts of teachers are vacant, how will the future of children improve?
अल्मोड़ा। शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के दावे तो खूब हो रहे हैं लेकिन सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने वाले शिक्षक नहीं हैं। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 21239 विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 412 शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही विद्यालयों में प्रवेश शुरू हो चुके हैं। अभिभावक बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनका सरकारी विद्यालयों में प्रवेश भी करा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन विद्यालयों में बच्चों के जीवन में शिक्षा का उजियारा लाने के लिए शिक्षकों की भारी कमी है। जिले में कुल 1247 प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें शिक्षकों के 2573 पद सृजित हैं। यहां 412 पद रिक्त हैं। धौलादेवी विकासखंड में सर्वाधिक 66 पद खाली हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कौन बेहतर शिक्षा देगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन



विकासखंड रिक्त पद

हवालबाग 17

ताकुला 28

भिकियासैंण 49

स्याल्दे 63

भैंसियाछाना 26

धौलादेवी 66

लमगड़ा 35

चौखुटिया 40

सल्ट 33

द्वाराहाट 24

ताड़ीखेत 31


जिला शिक्षाधिकारी, बेसिक, अत्रेश सयाना ने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को भेजी गई है। फिलहाल विद्यालयों में तैनात शिक्षक व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed