{"_id":"689a347d4bcb3c34dc0e65aa","slug":"many-patients-returned-without-treatment-as-there-was-no-pediatrician-almora-news-c-231-1-bgs1001-117788-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाल रोग विशेषज्ञ न होने बिना उपचार के लौटे कई मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाल रोग विशेषज्ञ न होने बिना उपचार के लौटे कई मरीज
Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। दो दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी का संचालन हुआ। ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए 438 मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बच्चों का उपचार कराने पहुंचे परिजनों को बिना उपचार कराए बैरंग लौटना पड़ा। एक सप्ताह बाद अल्ट्रासाउंड की सेवा सुचारू होने से गर्भवतियों और अन्य मरीजों को राहत मिली।
सोमवार को जिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्र और नगर के लोग उपचार के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित कुमार के सीएमओ कार्यालय अटैच होने के बाद से अस्पताल में अपने बच्चों को उपचार के लिए ला रहे परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से लगातार अस्पताल पहुंचने के बाद भी बाल रोग विशेषज्ञ नहीं मिलने से बच्चों और परिजनों को बगैर उपचार के लौटना पड़ रहा है। गंभीर बीमारी से पीड़ित बच्चों को हायर सेंटर रेफर करना पड़ रहा है।
बीते दिनों अवकाश पर गए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुमार अमित के अस्पताल में लौटने के बाद सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। जिससे मरीजों और गर्भवतियों को राहत मिल रही है।