{"_id":"591050b84f1c1b600285104b","slug":"manufacture-of-khadi-quality-producers-tamta","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी के गुणवत्ता युक्त उत्पादकों का करें निर्माण : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी के गुणवत्ता युक्त उत्पादकों का करें निर्माण : टम्टा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Mon, 08 May 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का निरीक्षण सरते केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता युक्त वस्तुओं का निर्माण करें, जिससे बोर्ड को अच्छी आय प्राप्त हो सके। टम्टा ने ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों और बुनकरों से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खादी से बनी वस्तुओं और वस्त्रों की बाजार में काफी डिमांड है। गुणवत्ता युक्त उच्च मानदंडों का विशेष ध्यान रखते हुए उत्पादों का निर्माण करें। इससे जहां इन वस्तुओं की बाजार में मांग बढ़ेगी साथ ही बोर्ड को अच्छी आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय उत्तराखंड के बुनकरों और शिल्पकारों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। इसका लाभ जल्द ही बुनकरों और शिल्पकारों को लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
इससे पहले टम्टा ने सर्किट हाउस में स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों को जन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उनके साथ हवालबाग के ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, राजेंद्र बिष्ट, संजय जोशी आदि भी थे।
विज्ञापन