फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manaskhand train coaches decorated with Jayamitra's photo

Almora News: जयमित्र की फोटो से सजे मानसखंड ट्रेन के कोच

Thu, 25 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Manaskhand train coaches decorated with Jayamitra's photo
जयमित्र की फोटो से सजी मानसखंड ट्रेन के कोच। 
अल्मोड़ा। नगर के फोटोग्राफर जयमित्र सिंह बिष्ट की खींची गई फोटो से मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के कोच को सजाया गया है। इन फोटो के जरिए पर्यटकों और लोगों को उत्तराखंड की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन


जयमित्र सिंह बिष्ट ने पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से उत्तराखंड के मानसखंड कुमाऊं की संस्कृति, लोक जीवन, लोक पर्व और हिमालय के सुंदर दृश्यों को फोटोग्राफी के माध्यम से सहेजा है। उनकी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के छोलिया नृत्य, शिव मंदिर पिन्नाकेश्वर महादेव, द्वाराहाट का दुनागिरी मंदिर, योगदा आश्रम, अल्मोड़ा का मल्ला महल समेत कुछ चुनिंदा फोटो मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में प्रदर्शित की गई है। जयमित्र ने कहा कि ट्रेन में सजे फोटो के माध्यम से लोग मानसखंड को जान सकेंगे। उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत को फोटो के माध्यम से संरक्षित करने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed