फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manager and service center to pay 42 rupees

प्रबंधक और सर्विस सेंटर अदा करें 42 हजार रुपए

Thu, 16 Feb 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 16 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Manager and service center to pay 42 rupees
डेमो पिक

 जिला उपभोक्ता फोरम ने प्रबंधक सैमसंग सर्विस सेंटर अल्मोड़ा और प्रबंधक सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स प्रा. लि. नोयडा (गौतमबुद्धनगर) को सेवा में कमी का दोषी पाए जाने पर शिकायकर्ता को मोबाइल की कीमत, मानसिक कलेश क्षतिपूर्ति और वाद व्यय के कुल 42 हजार रुपए एक माह के भीतर अदा करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


धारानौला अल्मोड़ा जिला पंचायत बाजार के व्यापारी देवेंद्र बिष्ट ने दो फरवरी 2015 को मंगल सेल्स आवास विकास चौराहा हल्द्वानी से सैमसंग कंपनी का मोबाइल जी-22 मॉडल 35 हजार रुपए में खरीदा। कुछ ही समय बाद मोबाइल खराब हो गया। फोन वारंटी समय में था। उन्होंने प्रबंधक सैमसंग सर्विस सेंटर टेनीमल बिल्डिंग एलआर साह रोड अल्मोड़ा को 20 नवंबर 2015 को मोबाइल ठीक कराने को दिया और वहीं छोड़ दिया। जून 2016 में सर्विस सेंटर ने बुलाया और नया फोन देने के बजाए पुराना फोन नए रूप में देने का प्रयास किया। जिसे शिकायतकर्ता ने लेने से इंकार कर दिया।  इसके बाद शिकायतकर्ता ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया।
विज्ञापन

सर्विस सेंटर और कंपनी ने न्यायालय में कहा कि नेटवर्क की खराबी को लेकर शिकायकर्ता 20 नवंबर 2015 को मोबाइल फोन लेकर आया। साफ्टवेयर अपडेट करने के पश्चात उसका मोबाइल फोन वापस कर दिया। नौ मार्च  2016 को शिकायतकर्ता ने दूसरी बार मोबाइल फोन विपक्षी को दिया। इस अवधि में मोबाइल फोन वारंटी समय से बाहर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम के अध्यक्ष डा. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सदस्य लीला जोशी और प्रभात कुमार चौधरी ने दोनों पक्षों को सुना और दस्तावेजों का परीक्षण किया। न्यायालय ने पाया कि विपक्षीगणों द्वारा सेवा में कमी की गई है। न्यायालय ने सर्विस सेंटर और कंपनी के प्रबंधक को आदेशित किया है कि वह शिकायतकर्ता को मोबाइल की कीमत 35 हजार, मानसिक क्लेश क्षतिपूर्ति के पांच हजार, वाद व्यय के दो हजार रुपए एक माह के भीतर अदा करना सुनिश्चित करें। यदि इस अवधि में धनराशि अदा नहीं की गई तो दोनों विपक्षियों को इस धनराशि पर आठ फीसदी वार्षिक दर से शिकायत दर्ज करने के दिन से ब्याज भी अदा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed