फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Personnel at the KRC petrol pump were given training in fire safety.

Almora News: केआरसी के पेट्रोल पंप पर जवानों को अग्नि सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Personnel at the KRC petrol pump were given training in fire safety.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत के सप्लाई डिपो स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और जवानों को अग्नि सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश जोशी ने अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की जानकारी दी। इस दौरान जवानों और कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। साथ ही पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थानों पर आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेश जोशी ने कहा कि अग्नि दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर सही कार्रवाई बेहद जरूरी है। नियमित अभ्यास से आपात स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed