फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congress protests against inflation; government effigy burnt at Jaiti Bazaar.

Almora News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जैती बाजार में सरकार का पुतला फूंका

Mon, 24 Aug 2026 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against inflation; government effigy burnt at Jaiti Bazaar.
अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैती बाजार में प्रदर्शन किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई के कारण घरेलू बजट बिगड़ रहा है और सरकार को आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नाथ सिंह घानक, प्रेम बल्लभ कांडपाल, जीत सिंह घानक, प्रदीप बिष्ट, गोपाल महरा, भुवन गहरवाल, चंदन सिंह बोरा, मोहन कुंजवाल, नवीन कोहली, राजेश बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट और जसवंत सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed