फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mali did the video murder of Pali Gunaditya

पाली गुणादित्य में माली ने किया वीडीओ का खून

Thu, 20 Apr 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 20 Apr 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

 भनोली तहसील के दूरस्थ गांव पाली गुणादित्य में उद्यान सचल दल केंद्र कार्यालय में बुधवार रात शराब पीकर हुए झगड़े में चतुर्थ श्रेणी कर्मी (माली) ने लोहे के पाइपों से सिर फोड़कर 55 वर्षीय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर एसडीएम अवधेश कुमार सिंह राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की फोरेंसिंक टीम ने भी फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। राजस्व पुलिस ने आरोपी माली को धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बागेश्वर जिले के ग्राम पंचायत लोहारखेत का मूल निवासी है। वीडीओ पिछले एक दशक से गुणादित्य में तैनात था।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस के अनुसार पाली गुणादित्य में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पनीराम (55) पुत्र जैत राम, माली दीपक बिष्ट (35) निवासी मेल्टाजोल और एक अन्य व्यक्ति बुधवार सायं करीब तीन बजे से उद्यान सचल केंद्र में शराब पीने लगे। करीब पांच बजे तीसरा व्यक्ति अपने घर को चला गया। उद्यान सचल केंद्र का कार्यालय दोमंजिले में है। केंद्र में वीडीओ पनीराम और माली दीपक बिष्ट ही रह गए। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने केंद्र के प्रथम तल के बरामदे में पनीराम का शव पड़ा देखा। पनीराम के सिर और मुंह में गंभीर चोट लगी थी और खून बह रहा था।
विज्ञापन


गुणादित्य के प्रधान खीमानंद ने इसकी सूचना राजस्व पुलिस को दी। उपजिलाधिकारी अवशेष कुमार सिंह नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा, राजस्व उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, नवीन सनवाल, दीप तिवारी आदि के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। दोपहर बाद अल्मोड़ा से पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू में जब माली दीपक बिष्ट से राजस्व पुलिस ने पूछताछ की उसने कहा कि उसे कुछ जानकारी नहीं है। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो दीपक बिष्ट ने जुर्म कबूल लिया और बताया कि रात में उसके और पनी राम के मध्य झगड़ा हो गया और दोनों में खूब गालीगलौच हुई। माली दीपक शराब के नशे में वीडीओ पनी राम को घसीटते हुए बरामदे तक लाया और लोहे के पाइपों से पनीराम पर वार कर दिए। पनी राम के सिर और मुंह में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि माली दीपक बिष्ट को धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है।  केंद्र के कक्ष से हत्या में प्रयुक्त दो से ढाई फुट के दो पाइप, शराब पीने में प्रयुक्त किए गए गिलास भी बरामद हुए हैं। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed