फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Majkhali town illuminated with solar lights

सोलर लाइटों की रोशनी से जगमगाया मजखाली कसबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Majkhali town illuminated with solar lights
रानीखेत (अल्मोड़ा)। निकटवर्ती मजखाली (मल्ली रियूनी) कस्बा सोलर लाइटों की जगमगाहट से रोशन हो गया है। यहां राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा की निधि से पहले चरण में 16 सोलर लाइटों की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है। अब शीघ्र ही तल्ली रियूनी में भी सोलर लाइटें लगने का काम शुरू हो जाएगा। सोलर लाइटें लगने से ग्रामीणों को रात्रि में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक रहता है। बरसात के मौसम में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आती हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है। कई गांवों में आज भी रात्रि में भी अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

तेंदुए, जंगली सुअर आदि रात्रि में अधिक सक्रिय रहते हैं। इधर मजखाली (मल्ली रियूनी) क्षेत्र में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा की निधि से 16 सोलर लाइटें लग चुकी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी ने बताया कि उरेडा के माध्यम से यह लाइटें लगाई गई हैं। मल्ली रियूनी क्षेत्र में पांच और लाइटें लगनी हैं, इसके बाद 15 लाइटें तल्ली रियूनी क्षेत्र में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सोलर लाइटों की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जहां पहले से ही लाइटें थीं, वहां के लिए भी सोलर लाइटें आई थीं, लेकिन उनको फिलहाल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा सांसद ने सेंटर डांठ रास्ते के लिए डेढ़ लाख रुपये भी स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed