फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahabali Maid Saun, who is anonymous, will now be familiar with the life story of Kesi Saun

गुमनाम रहे महाबली मैद सौन, केसि सौन के जीवनगाथा से अब लोग रुबरू होंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mahabali Maid Saun, who is anonymous, will now be familiar with the life story of Kesi Saun
प्रो. शेर सिंह बिष्ट द्वारा लिखे गए महाबली मैद सौन और केसि सौन ग्रंथ का आवरण पृष्ठ। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भनोली तहसील अंतर्गत डुंगरा गांव के महाबली माधो सिंह सौन उर्फ मैद सौन और किशन सिंह सौन उर्फ केसि सौन की चंद शासकों को घोर संकट से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेकिन चंदकालीन इतिहास में कहीं भी उनकी वीरता, अद्भुत रणनीति कौशल का उल्लेख नहीं मिलता है। स्थानीय इतिहासकारों ने भी इतिहास में इनका जिक्र नहीं किया। इसके चलते ये दोनों महाबली अब तक गुमनाम ही रहे। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त प्रो. शेर सिंह बिष्ट ने ‘महाबली मैद सौन और केसि सौन’ ग्रंथ में लोक इतिहास को सामने लाकर सराहनीय काम किया है। अब लोग इन दोनों महाबलियों की जीवनगाथा से रुबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

प्रो. शेर सिंह बिष्ट पिछले 40 सालों से उत्तराखंड के लोक साहित्य और लोकगाथाओं पर काम कर रहे हैं। लोकगाथाओं पर आधारित उनका एक महत्वपूर्ण ग्रंथ ‘महाबली मैद सौन और केसि सौन’ प्रकाशित हुआ है। इसमें कुमाऊं के दो बाहुबली वीरों की जीवन गाथा को पद्यात्मक और गद्यात्मक रूप में हिंदी रूपांतर समेत प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

प्रो. बिष्ट ने कड़े परिश्रम और लंबे शोध के बाद इन महाबली शूरवीरों की गाथा के माध्यम से तत्कालीन इतिहास, समाज, संस्कृति और भाषा के तमाम अनछुए पहलु उजागर किए हैं। प्रो. बिष्ट की यह पुस्तक शोधार्थियों और लोक
विज्ञापन
विज्ञापन

इतिहासकारों के लिए शोध में महत्वपूर्ण हो सकती है। इससे पूर्व प्रो. बिष्ट की 46 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
मैद सौन ने उदिया झाकुरी के आतंक से छुटकारा दिलाया
अल्मोड़ा। महाबली मैद सौन (माधो सिंह सौन) ने काली कुमाऊं के चंद शासक को उदिया झाकुरी के आतंक से छुटकारा दिलाया। केसि सौन (किशन सिंह सौन) ने राजा कल्याण चंद को परेशान करने वाले हजीर बजीर नामक दो कत्यूरी शूरवीरों को मौत के घाट उतारकर उन्हें चिंता मुक्त किया। केसि सौन ने चंपावत जिले के देवीधुरा में मां बाराही धाम में हुए पत्थर युद्ध (बग्वाल) में महाबली बाज मटियाली को परास्त कर अपनी वीरता के झंड़े गाड़े थे। चंपावत के चंद राजा ने मैद सौन को और अल्मोड़ा के चंद शासक ने केसि सौन को अपना दीवान (मंत्री) बनाया था। उन्हें क्रमश: 36 ज्यूल (इलाके) पुरस्कार स्वरूप दिए थे। उनके वंशजों को भी दीवानचारी देने का वचन दिया था। (संवाद )

महाबली मैद सौन और केसि सौन ग्रंथ के लेखक प्रो. शेर सिंह बिष्ट।

महाबली मैद सौन और केसि सौन ग्रंथ के लेखक प्रो. शेर सिंह बिष्ट।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed